जंजीर से फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2025-07-09 16:27 GMT
Jodhpur. जोधपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 65 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में जंजीर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने बेटे को फोन कर यह सूचना दी, लेकिन परिजन जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना दोपहर करीब 12:15 बजे आखलिया चौराहे से प्रतापनगर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई। मृतक की पहचान माधुराम (65 वर्ष), पुत्र देदाराम, निवासी कबीर नगर के रूप में की गई है। वह पत्थरों की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य करता था।
भीतर से बंद किया गेट, फिर लगाई फांसी
प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि माधुराम ने आत्महत्या से पहले निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल पर जाकर सीढ़ियों का गेट अंदर से बंद किया। फिर एक लोहे की जंजीर का एक सिरा पिलर से बांधा और दूसरा सिरा गले में डालकर बाहर की ओर छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बेटे को किया था आखिरी कॉल
माधुराम ने खुदकुशी करने से ठीक पहले अपने बेटे को कॉल कर आत्महत्या की सूचना दी थी। इसके बाद बेटा प्रकाश और उसका साथी जस्साराम मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया और एमडीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम गुरुवार को किया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। मृतक माधुराम का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। प्रतापनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि माधुराम किन परिस्थितियों से गुजर रहा था, जिसके चलते उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।
Tags:    

Similar News