मिला संदिग्ध कबूतर, पैरों में बंधे थे कोड वाले छल्ले, ये आशंका...
पढ़ें पूरी खबर.
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू: जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित खराह गांव से शनिवार को एक संदिग्ध कबूतर पकड़ा गया. अधिकारियों ने बताया कि यह कबूतर हल्के स्लेटी रंग का है और उसके दोनों पंखों पर दो-दो काली धारियां हैं.
अधिकारियों के अनुसार, कबूतर के पैरों में लाल और पीले रंग के छल्ले लगे हुए थे. इन छल्लों पर ‘रहमत सरकार’ और ‘रिज़वान 2025’ लिखा हुआ था, जिसके साथ कुछ अंक भी अंकित थे. यह कबूतर शनिवार सुबह खराह गांव में 13 वर्षीय लड़के आर्यन ने पकड़ा. गांव एलओसी के पास स्थित है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं.
अधिकारियों ने बताया कि कबूतर के पंखों पर भी मुहर लगी हुई पाई गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए कबूतर को आगे की जांच के लिए पल्लनवाला पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
जासूसी का संदेह
पाकिस्तान की ओर से अक्सर संदेश भेजने या जासूसी के लिए प्रशिक्षित पक्षियों का उपयोग किया जाता रहा है.
कबूतरबाजी का खेल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 'कबूतरबाजी' एक लोकप्रिय शौक है। लोग अक्सर अपने कबूतरों की पहचान के लिए उनके पैरों में छल्ले और पंखों पर मुहर लगाते हैं.