होटल में सज रही थी सेक्स बाजार, पुलिस की रेड के बाद ताला जड़कर मालिक फरार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-03-13 01:06 GMT
होटल में सज रही थी सेक्स बाजार, पुलिस की रेड के बाद ताला जड़कर मालिक फरार
  • whatsapp icon

गोरखपुर। हुक्का बार की आड़ में नाबालिग लड़कियों के जिस्मफरोशी के मामले में दो और होटलों के नाम सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि गोरखपुर के मोहद्दीपुर और गीडा इलाके में चलने वाले दोनों होटल के संचालक और कर्मचारी समेत सात लोग इस धंधे में लिप्त हैं। अब पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। खबर है कि आरोपित होटल बंद कर फरार हो गए हैं। अभी तक इस मामले में 15 के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके जेल भिजवा चुकी है। सात और आरोपियों की तलाश चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल पुलिस ने मंगलवार को बॉम्बे प्लेस होटल के संचालक सहजनवा के वार्ड नंबर 10 शिवपुरी कालोनी निवासी अजय सिंह (50) को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। आरोपी गीडा क्षेत्र में बॉम्बे पैलेस होटल और डोहरिया में रेस्टोरेंट और लग्जरी बीयर बार का संचालन करता है। होटल संचालक को पकड़ने के बाद उसके होटलों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने जीडीए को पत्र भेजा है। जीडीए होटल की जांच पड़ताल करेगा। मानक के विपरीत निर्माण मिलने पर होटल सील किया जा सकता है।

इससे पहले जीडीए ने आरोपी अनुराग सिंह के शाहपुर स्थित फ्लाई इन होटल की जांच कर सील किया था। अब अन्य होटलों में देह व्यापार की बात सामने आने पर उनकी भी जांच पड़ताल जीडीए करेगा। गिरफ्तार लोगों से अब तक की पूछताछ में सात लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें दो होटल संचालक भी हैं।


Tags:    

Similar News