पहलगाम आतंकी हमले के बाद का नया वीडियो आया सामने, jantaserishta.com पर देखें

टूरिस्ट भागते हुए दिख रहे है.

Update: 2025-05-05 04:03 GMT
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले को 13 दिन बीत चुके हैं। रविवार को हमले के समय का एक और वीडियो सामने आया है। एक मार्केट में लगे CCTV में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आज सोमवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अहम बैठक होगी। इसमें दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना-अपना रुख रखेंगे। PAK विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा- पाकिस्तान UNSC को भारत की आक्रामक कार्रवाइयों, उकसावे और भड़काऊ बयानों की जानकारी देगा। सिंधु जल संधि निलंबित पर भारत की अवैध कार्रवाई का मुद्दा उठाएगा।
इधर, पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन 4-5 मई की रात LoC के आसपास कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। 17 घायल हुए थे। 4 आतंकियों की तस्वीर भी सामने आई। हमले के मास्टर माइंड का नाम हाशिम मूसा है।
Tags:    

Similar News