इस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो सगे भाइयों की मौत, खेल रहे थे, तभी...

मचा कोहराम.

Update: 2025-08-31 12:26 GMT
कैमूर: कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव स्थित पपहरा मौजा के तालाब में डूबने से रविवार को दो भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही निवासी संतोष सिंह उर्फ घूरा सिंह का दिव्यांग 15 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार व 13 वर्षीय आदर्श कुमार शामिल हैं। संतोष की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। आशुतोष भगवानपुर के हाई स्कूल में नौवीं कक्षा और आदर्श निजी विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र था। अपने माता-पिता के यही दो बेटे थे। इनकी मौत के साथ ही संतोष के घर का चिराग बुझ गया। घटना से गांव में कोहराम मचा है।
परिजनों ने बताया कि रविवार को घर में पूजा-अर्चना की गई थी। पूजा के बाद दोनों भाई प्रसाद वितरण करने के बाद अपने दोस्तों के साथ पपहरा मौजा में खेलने चले गए। इसी दौरान आशुतोष तालाब में स्नान करने चला गया। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख छोटे भाई आदर्श ने बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन भाई को बचाने में कामयाब नहीं हो सका और दोनों भाई डूबने लगे। यह देख उनके दोस्तों ने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को तालाब से बाहर निकाला और सीएचसी में ले गए। जहां वहां चिकित्सक ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और दोनों को मृत घोषित कर दिया। लेकिन, दोनों को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहां के डॉ. अभिलाष चंद्रा से जांच कराई तो उन्होंने भी उन्हें मृत बताया। उसके बाद अस्पताल मे चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आपदा राहत का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। गांव में मातम पसर गया है।
Tags:    

Similar News

null