IVY काउंटी सोसाइटी में लगी भीषण आग, दिखा काला धुआं, आसपास के फ्लैटों को खाली कराया

देखें मंजर.

Update: 2026-06-05 03:13 GMT
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 75 स्थित 'IVY County' हाईराइज रिहायशी सोसाइटी से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां सोसाइटी की एक बहुमंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई.
आग इतनी भयावह है कि दूर से ही फ्लैट की खिड़कियों और बालकनी से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता हुआ साफ देखा जा सकता है. देखते ही देखते आसपास के फ्लैटों में भी आग फैल गई. इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप और दहशत का माहौल है.
इतनी ऊंचाई पर आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. 12वें फ्लोर पर आग होने के कारण फायर फाइटर्स हाइड्रोलिक क्रेन और आधुनिक उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.
सुरक्षा के लिहाज से उस टावर और आसपास के फ्लैटों को तुरंत खाली करा लिया गया है और लोगों को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित नीचे उतारा जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट या बालकनी में रखे किसी उपकरण की वजह से हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी. फिलहाल प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और यह सुनिश्चित करने की है कि कोई अंदर फंसा न रह जाए. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
Tags:    

Similar News