रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका, GRP-RPF और DIG-SSP मौके पर मौजूद

बड़ा हादसा

Update: 2026-04-28 02:39 GMT

पंजाब। पटियाला में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. शंभू-अंबाला रेल ट्रैक के पास एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है. धमाके वाली जगह के पास से ही एक शख्स का शव भी बरामद हुआ है.

सोमवार रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए आरक्षित ट्रैक के पास ये विस्फोट हुआ. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डीआईजी और पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें भी जांच के लिए मौके पर मौजूद हैं. पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि धमाके के कारण रेल ट्रैक को कुछ नुकसान पहुंचा है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर. 

Tags:    

Similar News