खुदाई के दौरान घाट पर मिट्टी धंसने मजदूर की मौत, छह घंटे चले रेस्क्यू से निकाला शव

देखे वीडियो

Update: 2026-05-03 14:27 GMT
Prayagraj प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ककरहा घाट पर सीवर लाइन की खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 45 वर्षीय मजदूर गया प्रसाद की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था और मजदूर खुदाई में लगे हुए थे। जानकारी के अनुसार, खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का ढेर भरभराकर गिर गया, जिससे गया प्रसाद उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन भारी मात्रा में मिट्टी होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।




सूचना मिलने पर National Disaster Response Force (NDRF) और State Disaster Response Force (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर के शव को बाहर निकाला गया। बताया गया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां मिट्टी काफी अधिक थी, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। हादसे के बाद जेसीबी मशीन का चालक मौके से फरार हो गया।
एसीपी निकिता श्रीवास्तव के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार एजेंसियों से जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
Tags:    

Similar News