केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के इलाकों को कराया गया खाली

Update: 2022-07-10 02:53 GMT

यूपी। मेरठ में शनिवार को देर रात केमिकल्स फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग की लपटे आसमान तक उठने से आसपास के मकान भी आग के खतरे में आ गए है। आसपास की सभी फैक्ट्री भी खाली कराई जा रही है। सूचना के काफी देर बाद पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू नहीं कर पा रही है। उसके बाद बाकी गाड़ियों को भी बुलवाया जा रहा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी लगा दिया है। फैक्ट्री के अंदर आग लगने से करोड़ों के नुकसान अनुमान लगाया जा रहा है।

गढ़ रोड के सम्राट कालोनी निवासी शैलेंद्र रस्तोगी की परतापुर के कुंडा फाटक के पास संगम रेस्टोरेंट के पीछे केमिकल्स फैक्ट्री है। फैक्ट्री में शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक ही आग लग गई। उस समय फैक्ट्री के अंदर सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों का परिवार रह रहा था। आग की लपटे उठने के बाद आसपास की फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने सबसे पहले फैक्ट्री के अंदर से कर्मचारियों और उनके परिवार को बाहर निकाला। उसके बाद कुछ पशु बंधे हुए थे। उन्हें भी बचा लिया। इतनी ही देर फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल्स के ड्रम फटने शुरू हो गए।

देखते ही देखते फैक्ट्री की आग से आसपास के मकानों और फैक्ट्री की दीवारें भी जल गई। आग की लपटे और धमाकों की वजह से दमकल की गाड़ियां भी दूर से ही पानी डाल रही है। आग इतनी भयंकर है कि सुबह तक काबू की जा सकेगी। सीएफओ संतोष राय का कहना है कि केमिकल्स की आग बुझाने के लिए फोम की गाड़ी मंगाई जा रही है। जल्द ही आग पर काबू पाने कोशिशें जारी थीं।


Tags:    

Similar News