कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य ताकत की झांकी, आसमान में फाइटर जेट्स ने बनाया 'ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन'
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कर्तव्य पथ के ऊपर प्रहार फॉर्मेशन में उड़ान भरी गई, जिसमें भारतीय सेना का एक ध्रुव एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा लेकर उड़ा. इसके साथ भारतीय सेना का ‘रुद्र’ एएलएच-डब्ल्यूएसआई और भारतीय वायुसेना का एएलएच मार्क-IV हेलिकॉप्टर भी शामिल था. राजपूत रेजिमेंट ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया और ड्रोन वॉरफेयर और सूर्यास्त्र की झलक भी दिखी. ये वो हथियार हैं जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था.
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी हेलिकॉप्टरों ने ध्वज फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए पुष्प वर्षा की. इस हेलिकॉप्टर फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया.
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से दी गई 21 तोपों की गूंजदार सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ.