PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता...ये VIDEO चर्चा में है
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वह सेमीकॉन इंडिया 2026 कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'वैसे जन्मदिन तो मनाता नहीं हूं...' उन्होंने वीडियो में प्रियंका नाम की एक महिला से कहा कि आज मेरा नहीं आप ही का जन्मदिन है. PM मोदी ने कहा कि आज दो जन्मदिन हैं, एक विश्वकर्मा जी का है. आप लोग जो काम करते हैं, वो विश्वकर्मा वाला ही आधुनिक काम है. प्रियंका जी को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं हम लोग.
बता दें, सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. 3 दिवसीय कार्यक्रम 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगा. इस इवेंट में 52 देश की 300 से अधिक कंपनियां शामिल होने जा रही है.
PM मोदी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ता जा रहा है. कई रेटिंग एजेंसियों को भारत को अच्छी रेटिंग दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए इतने कम समय में तरक्की करना आसान नहीं है.
सेमीकॉन इंडिया 2026 में इंडियन कंपनियां, इन्वेस्टर्स, रिसर्चर और कई स्टूडेंट शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में सहयोग, इन्वेस्टमेंट और प्रतिभा के विकास को बढ़ावा देना है. इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज देश भर में जश्न का माहौल है. उनके 25 वर्षों के नेतृत्व का उत्सव मनाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने PM मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए खास मैसेज भेजा. भारत में रूसी दूतावास ने राष्ट्रपति पुतिन का यह संदेश शेयर किया है. व्लादिमीर पुतिन ने अपने मैसेज में पीएम मोदी की राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता की तारीफ की. साथ ही उन्होंने कहा कि ग्लोबल मंच पर आपका बड़ा रुतबा है और यही सही है.