कोर्ट में कोर्ट कर्मचारी ने दी जान, सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया

मचा हड़कंप.

Update: 2026-01-09 07:50 GMT
नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट में आज एक अहलमद ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, अहलमद ने काम के दबाव के चलते यह कदम उठाया है। मृतक का नाम हरीश बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग से कूदकर कोर्ट के एक स्टाफ मेंबर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, इस घटना के बाद कोर्ट स्टाफ काम बंद कर हरीश के लिए न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
Tags:    

Similar News

null