यूपी। हमीरपुर से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां प्रतापगढ़ से अपनी तीन महीने की मासूम बच्ची के साथ आई महिला ने पुलिस और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ एक कमरे पर धावा बोलकर अपने सिपाही पति को महिला कांस्टेबल के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पुलिस के सामने ही अपने पति के बाल खींचते और तमाचे मारते हुए दिख रहा है। पुलिस सिपाही पति और महिला कांस्टेबल दोनों को अपने साथ कोतवाली ले गई।

यह वायरल वीडियो तीन जुलाई की रात का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि कांस्टेबल की पत्नी, उसकी बड़ी साली और घर के अन्य सदस्य पुलिस के साथ किराए के एक कमरे में पहुंचते हैं। वहां सिपाही पति एक महिला कांस्टेबल के साथ रंगेहाथ पकड़े जाते हैं। इसपर आक्रोशित पत्नी पुलिस के सामने ही पति पर जमकर थप्पड़ों की बारिश कर देती है। मौजूद पुलिसकर्मी किसी तरह मामला शांत कराते हैं और सभी को कोतवाली ले जाते हैं। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। वहीं कांस्टेबल की पत्नी परेशान है और उसने महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज ने बताया कि महिला ने पति और महिला कांस्टेबल के खिलाफ किसी किस्म की कोई तहरीर नहीं दी थी। तहरीर न मिलने की वजह से सुबह दोनों को थाने से छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ के महिला थाने में तैनात महिला कांस्टेबल का वहीं पर तैनात सिपाही से प्रेमप्रंसग चल रहा था। कांस्टेबल शादीशुदा है और उसके तीन माह की बच्ची है, जबकि महिला कांस्टेबल की भी दो शादियां हो चुकी हैं। पहले पति की मौत होने के बाद दूसरे पति से उसका तलाक का मुकदमा चल रहा है। इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल ने एक अन्य युवक पर रेप का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है।

कांस्टेबल की बड़ी साली ने बताया कि इन दोनों के बीच प्रतापगढ़ में चल रहे अवैध संबंध के बारे में जब वहां के एसपी को जानकारी हुई तो उन्होंने उसके बहनोई को निलंबित कर दिया और महिला कांस्टेबल को चेतावनी दी। निलंबन के दौरान उसका बहनोई महिला कांस्टेबल के साथ प्रतापगढ़ स्थित पुलिस लाइन में रहने लगा। जब इसकी जानकारी उसकी बहन को हुई तो उसने फिर से शिकायत की। इसके बाद महिला कांस्टेबल का हमीरपुर स्थानांतरण किया गया। जिसने 23 जून को यहां आमद कराई थी और शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी। तभी से उसका बहनोई भी उसी के साथ रह रहा है। यहां दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी बताया था।


Tags: