ओडिशा में एक बस पलटी, 50 से अधिक यात्री फंसे

Update: 2025-06-02 19:05 GMT
Beijing. बीजिंग। स्थानीय समयानुसार 2 जून को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाताओं के मुताबिक, पूर्वी भारत के ओडिशा में पहाड़ी सड़क पर एक बस पलट गई, जिसके कारण 50 से अधिक यात्री उसमें फंस गए। बताया जाता है कि यह बस सुबह-सुबह पहाड़ी रास्ते से नीचे की ओर जा रही थी और एक मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों व आपातकालीन बचाव कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया और स्थानीय सरकार ने दुर्घटना स्थल पर बचाव दल भेजा। अब तक, किसी भी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Tags:    

Similar News