सांकेतिक तस्वीर

राजकोट: राजकोट से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां पर मामी ने अपने 22 साल के भांजे के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
शिकायत के अनुसार 22 वर्षीय भाई ने परिवार की 14 वर्षीय बहन के प्रति एकतरफा प्यार में पागल होकर बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस में यह शिकायत भी दर्ज कराई गई है कि उसने बहन को जान से मारने की धमकी दी थी.
आरोपी और पीड़िता, दोनों ही फुफेरे भाई बहन हैं. यह भी पता चला है कि आरोपी राजकोट में अपने मामा के घर में रहता है और एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है. पुलिस ने बताया कि राजकोट शहर के तालुका पुलिस स्टेशन में 2 मई 2026 को एक 42 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने 22 वर्षीय भांजे के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (2), 78 (2), 351 (2) और पोक्सो अधिनियम की धारा 8 और 10 के तहत शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी की मामी ने बताया है कि आरोपी उसका भांजा होने के कारण उनके साथ एक ही घर में ही रहता था. आरोपी ने दसवीं कक्षा में पढ़ रही अपनी बहन के साथ जबरन बलात्कार किया. उसने बार-बार उसके गुप्तांगों को छूकर और शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित किया. साथ ही उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उस पर केरोसिन छिड़ककर उसकी हत्या कर देगा.
आरोपी ने पीड़िता के नाम पर उसका टैटू भी बनवाया है. इसके अलावा पीड़िता की तस्वीरें और उसके नाम के स्टेटस इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपलोड करके आपराधिक कृत्य किया है. राजकोट के 22 वर्षीय युवक को शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत में पेशी के दौरान अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है. पुलिस ने जांच के लिए आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. फिलहाल उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है.
Tags: