KIA कंपनी के 900 कार इंजनों की चोरी, जांच शुरू

Update: 2025-04-08 15:02 GMT

New Delhi नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी किया (Kia) ने आंध्र प्रदेश में स्थित अपनी फैक्ट्री से लगभग 900 कार इंजनों की चोरी का आरोप लगाया है। कंपनी ने इस मामले में 19 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, यह चोरी पिछले लगभग पांच वर्षों से चल रही थी और इसका खुलासा हाल ही में हुआ। किया की यह निर्माण इकाई पेनुकोंडा क्षेत्र में स्थित है, जहां से कथित रूप से इंजन गायब किए गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने बड़े पैमाने पर चोरी कैसे हुई और कौन-कौन इसमें शामिल हो सकता है



Tags:    

Similar News