राजस्थान में 8वीं बोर्ड के नतीजे आज होंगे जारी

Update: 2023-05-17 01:23 GMT

राजस्थान। राजस्थान बोर्ड की तरफ से 8वीं के छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 17 मई को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने दी। उन्होंने कहा कि 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन 17 मई को घोषित किया जाएगा। ऐसे में राज्य के 13 लाख छात्रों का इंतजार बुधवार को खत्म हो जाएगा।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि आरबीएसई मई 2023 के तीसरे सप्ताह में 2023 के परिणाम की घोषणा कर सकता है। लेकिन अब बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। छात्रों को सलाह है कि वे अपना एडमिट कार्ड अभी से लेकर अपने पास रख लें। ताकि रिजल्ट घोषित होने के बाद सबसे पहले चेक कर सकें।

इस साल लगभग 13 लाख छात्र आरबीएसई कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 21 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक राज्य भर के 9500 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पिछले साल कुल 12.63 लाख छात्र कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 94.97% लड़के और 96.30% लड़कियां ने परीक्षा पास की थी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।


Tags:    

Similar News