प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती! 70 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, 50 साल की महिला हुई रफूचक्कर

सीओ दफ्तर में शिकायत करते हुए पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है।

Update: 2024-05-23 03:54 GMT

सांकेतिक तस्वीर

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में 16 नाती-पोतों वाले 70 साल के एक बुजुर्ग को शादी की हसरत महंगी पड़ गई। उनकी दुल्हनिया उम्र भर की सारी जमा पूंजी लेकर फरार हो गई है। बुजुर्ग अपनी पत्नी के ढूंढने के लिए मारे -मारे फिर रहे हैं। उन्‍होंने अमरोहा के सीओ दफ्तर में शिकायत करते हुए पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है।
अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी 70 वर्षीय सुबराती की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व सुबराती के दिल में शादी की हसरत जाग गई। इस दौरान नजदीकी गांव के रहने वाले एक युवक ने उन्‍हें सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में 50 वर्षीया विधवा महिला के बारे में जानकारी दी जिसके तीन बच्चे हैं। बताया कि वह शादी के लिए तैयार है। युवक ने सुबराती की मुलाकात उस महिला से करा दी। दो साल पहले बुजुर्ग ने उस महिला से कोर्ट मैरिज कर ली।
सुबराती का कहना है कि महिला ने ताउम्र साथ जीने-मरने की कसम देकर करीब पांच लाख रुपये ले लिए। उन्‍होंने पहली पत्नी के जेवर भी उसके हवाले कर दिए। अब वह वह रुपये और जेवर लेकर चंपत हो गई।
Tags:    

Similar News