7 लोगों की मौत, इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान लगी आग

वीडियो

Update: 2026-03-18 02:58 GMT

एमपी। इंदौर जिले में एक मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है. ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित घर में मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया है. मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. रेस्क्यू अभियान के दौरान दमकल ने तीन लोगों को बचा लिया, जो गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो उस समय परिवार के कुछ रिश्तेदार भी घर में पारिवारिक आयोजन की वजह से आए हुए थे.

अभी तक की जांच में पता चला है कि मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्ज हो रही थी, उसी दौरान शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई. आग के दौरान चार गैस सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया था, जिससे आग तेजी से फैल गई. बता दें कि घर में उस दौरान गैस के करीब 15 गैस सिलेंडर और भी रखे हुए थे. अगर इनमें ब्लास्ट हो जाता तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे.

इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी थी. दमकल और प्रशासन की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया है, लेकिन सात लोगों की मौत हो गई है. बिल्डिंग की दो मंजिलों को खाली करा लिया है, अभी एक और मंजिल की जांच की जा रही है.


Tags:    

Similar News