6 लोगों की मौत, यमुना नदी में पलटा स्टीमर, डूबे लोगों को निकालने बचाव अभियान जारी
देखें वीडियो.
मथुरा: वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है. नदी में बने पीपा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई. इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की डूबकर मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं. मथुरा जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
वृंदावन में नाव पलटने की इस घटना का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.