यूपी के प्रयागराज में कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में हुई अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की घटना में फरार चल रहे आरोपी शकील पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है. अब उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज रेंज के आईजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है.

घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपियों में शामिल शकील पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी. शकील को पकड़ने को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आदिल के अवैध निर्माण पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दे दिया.

पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी महमूदपुर गांव में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया था. 31 अगस्त को हुए इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे. विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्ट्री के साथ-साथ आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा था.

 

Tags: