मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत करहट गांव के सामने रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक के बीच में अधेड़ का शव पाया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिंह ने बताया कि बीती रात किसी ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। 45 वर्षीय अधेड़ चेक लुंगी व मटमैला फुल बाह का सर्ट पहन रखा है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव चुनार स्थित मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
Tags: