42 इंच के रोहित ने 47 इंच की नेहा से रचाई शादी, सब हुए हैरान

सबसे अनोखा है इनका रिश्ता

Update: 2023-07-31 18:25 GMT
सारण। रब ने बना दी जोड़ी वो कहते हैं न कि शादी के लिए भगवान ऊपर से ही जोड़ियां बनाकर भेजता है. सारण जिले में यह कहावत सच होती दिखी. दरअसल, यहां छपरा में 42 इंच लम्बाई वाले लड़के की शादी 47 इंच लम्बी लड़की से हुई. शनिवार को मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर परिसर में परिजनों की आपसी सहमति के बाद हिन्दू रीति रिवाज से यह अनोखा विवाह संम्पन हुआ. इस दौरान वर एवं वधू पक्ष के परिजनों ने बताया कि दूल्हा रोहित एवं दुल्हन नेहा की हाइट कम होने से दोनों के घर वाले उनकी शादी के लिए परेशान एवं चिंतित रहते थे.
लेकिन भगवान हर किसी की जोड़ी कहीं न कहीं बनाकर रखता है. अब कम हाइट के दूल्हे रोहित को उसी अनुरूप लम्बाई में मिली दुल्हन नेहा से शादी हो जाने से वे दोनों तो खुश हैं ही. लेकिन उनके घर वाले भी चिंतामुक्त हो गए हैं. उन्हें दोनों की शादी की काफी टेंशन थी. जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव निवासी रोहित की शादी खबसी गांव निवासी नेहा से हुई. दोनों की हाइट काफी कम है. रोहित की हाइट 42 इंच है तो नेहा की हाइट 47 इंच है. शादी के बाद वर एवं वधू दोनों पक्षों के लोग काफी खुश है. दोनों पक्षों के लोगों ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देकर मंगलमय जीवन की कामना की.
बताया जाता है कि दूल्हे रोहित ने कम हाइट को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. रोहित ने पढ़ाई लिखाई कर कम्पाउन्डर का काम सीखा है और वह एक अच्छी नौकरी करते हैं. दूल्हे रोहित के बड़े भाई अमर कुमार ने बताया, ”हाइट काफी कम होने के कारण रोहित को कई तरह से उपहास और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था. रोहित ने मढौरा के जवाहरलाल नेहरू कालेज से इंटर की पढ़ाई की है और कंपाउंडरी के कार्य में निपुण भी है.”
छपरा में 42 इंच लम्बे लड़के की शादी 47 इंच लम्बी लड़की से हुई। शनिवार को मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर परिसर में परिजनों की आपसी सहमति से हिन्दू रीति रिवाज एवं विधि विधान पूर्वक विवाह संम्पन हुआ। लम्बाई में कम दूल्हे को उसी अनुरूप लम्बाई में दुल्हन मिलने पर मौजूद लोगों ने रब जोड़ियां बनाएं आसमानों में की बात को आत्मसात किया। इस दौरान वर एवं वधू पक्ष के परिजनों ने बताया कि दूल्हा रोहित एवं दुल्हन नेहा की हाइट कम होने से दोनों के परिजन शादी के लिए परेशान एवं चिंतित रहते थे। लेकिन भगवान हर किसी की जोड़ी कहीं ना कहीं बनाकर रखते हैं। अब कम हाइट के दुल्हे को उसी अनुरूप लम्बाई में मिलीं दुल्हन से शादी हो जाने से दोनों के परिजन अब चिंता से मुक्त हो गए हैं।
कहा जाता है कि शादी के लिए भगवान ऊपर से ही जोड़ियां बनाकर भेजता हैं। सारण जिले में भी शनिवार को रब जोड़ियां बनाएं आसमानों वाली बात साक्षात रूप से देखने को मिली। जहां एक 42 इंच लम्बे दूल्हे को 47 इंच लम्बी दुल्हन मिली। दोनों विधि विधान पूर्वक मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर में परिण्य सूत्र में बंध गए। लम्बाई में कम दूल्हे को उसी अनुरूप लम्बाई में दुल्हन मिलने पर मौजूद लोगों रब जोड़ियां बनाएं आसमानों में की बात को आत्मसात किया। जानकारी के अनुसार सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरूवा पंचायत के लेरूआ गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह का करीब 42 इंच लम्बे पुत्र रोहित की शादी बनियापुर के खबसी गांव निवासी शुभनारायण प्रसाद की करीब 47 इंच लम्बी बेटी नेहा से हुई। शादी के बाद वर एवं वधू दोनों पक्षों के लोग काफी खुश थे। दोनों पक्षों के लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दे मंगलमय जीवन की कामना की। बताया जाता है कि दुल्हा रोहित कम हाइट को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, रोहित ने पढाई लिखाई कर कम्पाउन्डर का काम सीखा है एवं अपने पैरों पर खड़ा है।
Tags:    

Similar News

-->