घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत, परिवार तबाह

मचा कोहराम.

Update: 2024-06-25 03:13 GMT
नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर भीषण अग्निकांड हुआ है। प्रेमनगर में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। धुएं में दम घुटने से पति-पत्नी और उनके दो बेटों की जान चली गई। आग सबसे पहले इन्वर्टर में लगी थी।
घटना मंगलवार तड़के की है। करीब 3:30 बजे प्रेम नगर के एक मकान में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले पहली मंजिल पर रखे इन्वर्टर में लगी और फिर लपटें सोफे तक पहुंच गई। आग फैलने से ऊपरी मंजिल तक धुआं भर गया। ऊपर की मंजिल पर सो रहे पूरे परिवार की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हीरा सिंह (48 साल) उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटे रोबिन सिंह (22) और लक्षय (21) के रूप में हुई। दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर के जेड ब्लॉक से आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने मकान में फंसे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां सभी चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
Tags:    

Similar News

-->