नई दिल्ली: भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,116 नए मामले सामने आए और 47 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,90,991 हो गई है। इनमें से 5,15,850 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 38,069 रह गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में स्थिति सामान्य हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 5 हजार 559 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 38 हजार 69 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 850 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 37 हजार 72 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 20 लाख 31 हजार 275 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 180 करोड़ 13 लाख 23 हजार 547 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,12,38,712) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.


Tags: