यूपी। 29 सीनियर पीसीएस अधिकारियों का इंतजार खत्म हो गया है। इन्हें आईएएस बना दिया गया है। इनके प्रमोशन की लिस्ट जारी हो गई है। पीसीएस से आईएएस में प्रमोशन के लिए 10 जून को संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली में डीपीसी हुई थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार की अधिसूचना के बाद नियुक्ति विभाग ने भी मंगलवार रात पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। 2010 से लेकर 2012 बैच के अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। अब इनकी नई तैनाती की तैयारी हो रही है। जल्द ही तबादले की सूची भी जारी हो जाएगी।
प्रमोशन लिस्ट में लखनऊ, गोरखपुर, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिवों और मिर्जापुर के अपर आयुक्त के साथ ही अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात तमाम अफसरों का नाम है। यूपी लोकसेवा आयोग और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में शामिल अफसरों को भी पदोन्नति मिली है। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी प्रमोट हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात विशेष कार्याधिकारी का भी नाम लिस्ट में है। पीसीएस से आईएएस के बाद अब पीपीएस से आईपीएस बनने वालों की सूची का इंतजार हो रहा है।
अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल डा. विश्राम, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया, सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण पुष्प राज सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुजफ्फरनगर संजय कुमार सिंह, अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त कानपुर मंडल सुशीला, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कुशीनगर वैभव मिश्रा, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव, सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (नगर) अयोध्या योगा नंद पांडेय, अपर आयुक्त मेरठ मंडल अमित कुमार व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की उपसचिव पूनम निगम शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर डा. नितिन मदान, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय, विशेष कार्याधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलधिकारी (वि/रा) लखीमपुर खीरी नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी देवरिया विजय कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद अतुल कुमार, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लखनऊ की कमांडेंट प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कानपुर देहात अमित कुमार, अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ डा. सुनील कुमार वर्मा, विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय गरिमा स्वरूप, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) हापुड़ संदीप कुमार व अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ राकेश कुमार सिंह की भी पदोन्नति आइएएस संवर्ग में हो गई है।