CM अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री आवास से 27 कर्मी कोरोना पाॅजिटिव
सीएम अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री आवास से 27 कर्मी कोरोना पाॅजिटिव निकले है
सीएम अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री आवास से 27 कर्मी कोरोना पाॅजिटिव निकले है। सीएम गहलोत को कोरोना संक्रमित होने के बाद 96 कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया था। इनमें से 27 कर्मी कोरोनो पाॅजिटिव निकले हैं। ऐसे में पिछले दिनों इन कर्मियों से मिलने वालों और मुख्यमंत्री आवास जाने वालों में कर्मियों के लिए भी चिंता बढ़ गई है। राजधानी जयपुर में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी शशिकांत शर्मा भी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। रविवार को अकेले जयपुर में ही 2377 नए मामले आए है। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत खुद कोरोना संक्रमित हो गए है। कुछ दिनों पहले सीएम ने ट्वीट कर कोरोना होने की जानकारी दी थी। अब मुख्यमंत्री आवास से इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पाॅजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में आ गए है।