26 मौते: पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा, स्थानीय गाइडों पर उठे सवाल

पहलगाम हमले में स्थानीय मदद की भूमिका पर जारी है जांच

Update: 2026-05-20 14:22 GMT
Delhi दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में गंभीर खुलासे सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, अगर स्थानीय गाइड समय रहते सूचना देते तो 26 लोगों की जान बचाई जा सकती थी। चार्जशीट में दो स्थानीय गाइड परवेज और बशीर अहमद की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।
NIA के अनुसार, 21 अप्रैल को तीन आतंकी पहलगाम क्षेत्र में घूम रहे थे और उन्होंने स्थानीय लोगों से संपर्क कर मदद और सुरक्षित ठिकाने की मांग की थी। आरोप है कि बशीर अहमद ने आतंकियों को देखा और बाद में उन्हें परवेज की झोपड़ी तक पहुंचाया, जहां वे लगभग पांच घंटे तक रुके रहे।
जांच में सामने आया है कि इस दौरान आतंकियों को पानी, चाय और खाना भी दिया गया। साथ ही आतंकियों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था, अमरनाथ यात्रा और फोर्स की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई। बताया गया कि आतंकियों ने बाद में 3 हजार रुपये देकर वहां से रवाना हुए।
चार्जशीट के अनुसार, हमले के दिन भी दोनों स्थानीय लोगों ने आतंकियों को बैसरन क्षेत्र के पास देखा था। इसके कुछ घंटे बाद ही बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। NIA का कहना है कि यह मामला केवल आतंकियों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें स्थानीय मदद भी अहम भूमिका में रही, जिसकी जांच अभी जारी है।
Tags:    

Similar News