22 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

Update: 2024-02-28 11:16 GMT
मंडी। जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना धर्मपुर के पास शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसी के गांव के साथ लगने वाली पंचायत के एक 22 वर्षीय युवक ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और धमकी दी कि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
कुछ दिनों बाद लड़की के पेट में दर्द हो रहा था। इसको लेकर वह नागरिक अस्पताल धर्मपुर पहुंची। डॉक्टर ने जब उसके टेस्ट करवाए तो वह गर्भवती निकली। इस पर डॉक्टर ने लड़की के पिता को बुलाया और उन्हें बताया कि बेटी गर्भवती है। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने मामले की पुष्टि की है।
Tags:    

Similar News