206 गोविंदा घायल हुए दही हांडी उत्सव के दौरान

हादसा

Update: 2024-08-28 01:37 GMT

मुंबई Mumbai। मुंबई में 'दही हांडी' उत्सव के दौरान बहुमंजिला पिरामिड बनाने वाले कुल 206'गोविंदा' घायल हो गए हैंं। ये सभी गोविंदा मटकी फोड़ने के लिए ऊपर चढ़े थे, इस दौरान ये तेजी से नीचे गिरे और घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि घायल गोविंदाओं को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में ले जाया गया है।

बीएमसी ने बताया कि 206 घायल गोविंदाओं में से आठ अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी का इलाज ओपीडी में चल रहा है और सात गोविंदाओं को आवश्यक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दही हांडी देखने के लिए मुंबई और ठाणे में कई स्थानों पर भीड़ उमड़ी। मुंबई के वर्ली, दादर, ठाणे के खोपट और टेम्पी नाका जैसे पारंपरिक स्थानों पर बड़ी भीड़ देखी जाती है और लटकी हुई हांडी को तोड़ने वाली विजेता गोविंदा टीम के लिए उच्च पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। mumbai news

Tags:    

Similar News

-->