मुंबई में 29 जनवरी से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें, रेलवे अधिकारियों ने दी जानकारी

मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी.

Update: 2021-01-27 12:32 GMT

जनता से रिश्ता वेब डेस्क।  मुंबई: मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी. वर्तमान में ये सेवाएं यात्रियों के चुनिंदा वर्ग के लिए ही उपलब्ध हैं.

वर्तमान में कोविड-19 महामारी को देखते हुए, केवल कुछ श्रेणी के यात्रियों को ही मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति है जिसमें महिलाएं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं. मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, "मध्य रेलवे ने अब 1,580 उपनगरीय सेवा की संख्या को बढ़ाकर 1,685 कर दिया है और पश्चिमी रेलवे ने 1,201 सेवाओं को बढ़ाकर 1,300 कर दिया है. यह शुक्रवार से प्रभावी होगा."


Tags:    

Similar News

-->