2022: NEET PG आवेदन LINK हुआ एक्टिव, 12 मार्च को होगी परीक्षा ऐसे भरें फॉर्म

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज से NEET-PG 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है

Update: 2022-01-15 12:20 GMT

 जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज से NEET-PG 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आवेदन 4 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट्स nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NEET- PG 2022 12 मार्च, 2022 को आयोजित किया जाना है। एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2022 तक जारी किए जाएंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम 31 मार्च, 2022 को घोषित किए जाएंगे। बता दें, परीक्षा में मल्टी टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंकों के होंगे। उम्मीदवार निर्धारित योजना के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से 3 घंटे 30 मिनट की परीक्षा देंगे।
- यहां देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
NEET PG 2022: जानें- कैसे करना है आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- "NEET-PG 2022 link" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 5- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6- आप चाहे तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
बता दें, 1 मार्च, 2022 से उम्मीदवारों के लिए एक डेमो टेस्ट उपलब्ध होगा। ये उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिस टेस्ट होगा।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन देखें।






Tags:    

Similar News