20 वर्षीय अभिषेक की बेरहमी से हत्या, अपराधी फरार

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-07-02 17:11 GMT
20 वर्षीय अभिषेक की बेरहमी से हत्या, अपराधी फरार
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। रंजीत नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आज 20 वर्षीय अभिषेक नामक व्यक्ति की उसके घर के पास 2-3 हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपियों की पहचान हो गई है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं: दिल्ली पुलिस

दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक 20 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इसमें 2-3 लोग शामिल हैं। लड़के को उसी के घर के पास बेरहमी से मार डाला गया। लड़के को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्यारों का पता लगा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News