पेड़ से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की 20 दिन पुरानी लाश, फैली सनसनी

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-05-31 17:54 GMT
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक युवक-युवती का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। दोनों की लाश करीब 10 से 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। ये घटना लबेदी के बीहड़ गांव का है। बुधवार को झाड़ियों में एक लड़का-लड़की की लाश बरामद हुई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर लबेदी थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम के मुताबिक दोनों की लाश करीब 10 से 15 दिन पुराने लग रहे हैं। लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक दोनों की उम्र करीब 20 से 22 साल है, उन्होंने राजस्थानी कपड़े पहने थे। प्रथम दृष्टया से ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में बीहड़ से युवक और युवती के शव पेड़ पर लटके हुए बरामद हुए हैं।मामले की जानकारी मिलती ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों को प्रेमी युगल, हत्या और आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए कानपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह और सीओ भरथना मामले की जांच में जुटे हैं। दोनों शव की फिहलाल पहचान नहीं हो पाई है। यह पूरा मामला थाना लवेदी क्षेत्र के इटावा जिले के ग्राम सारंगपुरा के बीहड़ का है। जहां बुधवार को युवक-युवती के शव यमुना नदी के घनघोर बीहड़ों में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी दोनों को प्रेमी युगल मानकर मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।
Tags:    

Similar News