मकान की दीवार गिरने से 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दी ये जानकारी

तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार शाम एक मकान की दीवार गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Update: 2021-07-04 01:33 GMT

महाराष्ट्र| तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार शाम एक मकान की दीवार गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर में रविवार करांजा इलाके के घनकर लेन में यह घटना हुई।
अधिकारी ने बताया, '' मकान की दीवार शाम सात बजे गिर गई और इसमें संगीता वैश्य (55) और रीता वैश्य (27) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मलबे को हटाने का काम जारी है।''


Tags:    

Similar News

-->