भारत में कोविड-19 के 1,994 नए मामले दर्ज, 4 मौतें

Update: 2022-10-23 08:22 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में रविवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,994 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा शनिवार को सामने आए 2,112 मामलों से कम है। इसी अवधि में, कोरोना से चार और मरीजों की मौतें दर्ज की गई। जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा 5,28,961 तक पहुंच गया। वहीं 2,601 मरीज महामारी से ठीक भी हुए है।
देश भर में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,90,349 हो गई है। जिसके कारण भारत का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत हो गया है।
भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट 1.24 है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.99 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,61,290 कोरोना टेस्ट किए गए। यह आंकड़ा बढ़कर 89.99 करोड़ से अधिक हो गया।
Tags:    

Similar News