नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बड़ी घटना सामने आई है। यहां विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार को कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, रविवार सुबह 1 मार्च को एक गोला-बारूद निर्माण कंपनी में हुए विस्फोट हुआ। यह फैक्ट्री नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तहसील के राउलगांव गांव में है। मारे गए लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। जिससे दहशत फैल गई। पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है।
फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट 6 बजे शुरू होती है। यहां काम करने वाले वर्कर्स सुबह 6 बजे फैक्ट्री पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय दो पर्यवेक्षकों के अधीन लगभग 35 कर्मचारी मौजूद थे। सभी इस बलास्ट की चपेट में आए हैं।
Tags: