13 IAS अफसर ट्रांसफर किए गए, देखें लिस्ट

ब्रेकिंग

Update: 2024-08-22 01:11 GMT

यूपी UP News। देर रात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। जिसमें अनुपूर्णा गर्ग, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है।अनीता यादव जो अभी उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण और संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा के पद पर नियुक्त थी उनका नया कार्यभार प्रतिक्षारत है। एम० अरुन्मौली जो मुख्य विकास अधिकारी, गौण्डा के पद पर थी, उन्हें अब उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। एम० अरुन्मौली जो मुख्य विकास अधिकारी, गौण्डा के पद पर थी, उन्हें अब उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। IAS Transfer

UP IAS Transfer: इसी तरह आकांक्षा राणा, मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ और संभागीय खाद्य नियंत्रक अलीगढ़ के पद से अब विशेष कार्याधिकारी, कुंभ मेला प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है। राम्या आर, मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर नियुक्त किया गया है।

मुकेश चंद्र संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ.प्र सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. लखनऊ को मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। अंकिता जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर को मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनीत सेहारा, मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़ को संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।


Tags:    

Similar News

-->