पुल से रेस्क्यू करने के बाद 12 वर्षीय रंजन ने तोड़ा दम, देखें VIDEO...

बड़ी खबर

Update: 2023-06-08 13:30 GMT
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के जमालपुर व अतिमीगंज के निकट नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल की पिलर व दीवार के बीच पिछले 25 घंटों से फंसे 12 वर्षीय किशोर को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया है। बच्चे की मौत हो गई है। उसे सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया है। बिक्रमगंज एसडीएम उपेंद्र पाल ने बताया है कि एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाल लिया है। हालांकि बच्चे की हालत फिलहाल ठीक नहीं है।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 3 अफसर और 35 जवानों ने 25 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। बच्चे का नाम रंजन कुमार है। उसे बुधवार सुबह 1 बजे पिलर के गैप में देखा गया था। शाम 4 बजे से उसका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गुरुवार की सुबह उसे बांस की मदद से खाना दिया गया। पाइप से ऑक्सीजन दी गई। पहले पिलर में तीन फीट चौड़ा होल किया गया। फिर स्लैब को तोड़कर शाम करीब पांच बजे निकाला गया।
रंजन कुमार खिरिआव गांव का रहने वाला है। उसके पिता शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। वह पिछले दो दिनों से लापता था। उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कबूतर पकड़ने गया था। इसी दौरान फंस गया। बुधवार दोपहर एक महिला ने पुल में फंसे बच्चे को रोते हुए देखा। इसके बाद उसने परिजन को सूचना दी। मौके पर मौजूद भीड़ ने पहले अपने स्तर से फंसे बच्चे को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब वो नहीं निकल सका तब पुलिस प्रशासन को सूचना दी। गुरुवार की शाम बच्चे का रेस्क्यू कर निकाला गया।
Tags:    

Similar News