11 साल के लड़के ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

Update: 2024-04-07 11:14 GMT
सिरोही। सिरोही निकटवर्ती घरट पंचायत के डामोरियाफली निवासी बकरी चराने गए 11 वर्षीय बालक ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बालक को बकरियां नहीं दिखने पर बकरियां गायब होने की आशंका से परिजनों से डरकर उसे आत्महत्या की कोशिश की। बालक छठवीं कक्षा में पढ़ता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बालक लोगों की बकरियां चराने के लिए घर के पास अरावली पर्वत की पहाड़िय़ों में गया हुआ था। कुछ घंटों के बाद उसे जंगल में बकरियां चरते हुए नहीं दिखने पर उसे लगा कि बकरियां गुम हो गई और बकरियां घर नहीं पहुंची तो घरवाले नाराज होंगे।

इससे डरकर उसने जंगल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फंदा लगने पर उसकी चीख निकली, जिसकी आवाज सुनकर पास में ही बकरी चरा रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो वह फंदे से झूल रहा था। लोगों ने तत्काल उसे बेहाशी की हालात में नीचे उतारा। घटना की जानकारी उसके बड़े भाई को मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉ. बनवारीलाल ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। वहीं मजदूरी पर काम करने गई मां को जानकारी मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंची। जहां अपने बेटे को गोद में लेकर वह रो पड़ी। बालक का राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
Tags:    

Similar News