रेस्टोरेंट में आग, 10 लोगों की मौत, कई लोगों को बचा लिया गया
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में करीब दस लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली. इसके बाद आग बुझाने वाली दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. एएनआई ने बताया कि आग लगने के बाद हुए हादसे में दस लोगों की मौत हुई है.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी गईं.
शुरुआत में यह खबर आई थी कि दमकलकर्मियों ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. उस वक्त उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.