अंडमान सागर में फंस थे म्यांमार के 10 मछुआरे, कोस्टगार्ड ने बचाई जान

भारतीय कोस्टगार्ड ने अंडमान सागर में 10 दिन से फंसे म्यांमार के 10 मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है।

Update: 2022-01-22 11:21 GMT

भारतीय कोस्टगार्ड ने अंडमान सागर में 10 दिन से फंसे म्यांमार के 10 मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है। सुरक्षाबल के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मलेशिया जाने वाली उनकी नाव के डूब जाने के बाद वे सभी खाली कंटेनर ड्रमों से बने बेड़े पर तैर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मछुआरों को कार निकोबार द्वीपसमूह से 14 नॉटिकल मील दक्षिण से शुक्रवार को सुरक्षित निकाला गया। उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि उनकी नाव मलेशिया के रास्ते में अंडमान सागर में डूब गई लेकिन चालक दल के सभी 10 सदस्य बेड़े पर तैरते हुए जीवित बच निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि तटरक्षक को मछुआरों के बारे में सूचना मिली और उन्होंने शुक्रवार को उन्हें सुरक्षित निकाला।


Tags:    

Similar News

-->