पमरे मुख्यालय में 1 अधिकारी एवं 3 कर्मचारी हुए सेवानिवृत

बड़ी खबर

Update: 2023-07-31 13:48 GMT
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में 31 जुलाई 2023 को 1 अधिकारी एवं 03 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हुई। इसके अलावा भोपाल, जबलपुर एवं कोटा मण्डलों में माह के अंतिम दिन कुल 168 रेलकर्मी सेवा निवृत्त हुए। मुख्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अपर महाप्रबंधक आर. एस. सक्सेना द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी उप मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर नरेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, समृद्ध एवं सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। महाप्रबन्धक कार्यालय में आज सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों में मुख्य कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद अफज़ल सिद्दिकी, जूनियर इंजीनियर गोविन्द दास गुप्ता और लेखा सहायक मुन्नालाल रजक का नाम शामिल है। समारोह में इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात, प्रधान वित्त सलाहकार नवल किशोर श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य विघुत इंजीनियर अमरेंद्र कुमार, मुख्य कारखाना इंजीनियर नीरज कुमार सहित सचिव महाप्रबंधक श्री राहुल जयपुरियार एवं कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जबलपुर मण्डल में 42 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त:-
जबलपुर मंडल में भी 02 रेल अधिकारी एवं 40 रेल कर्मचारियों की सामान्य सेवानिवृित्त हुई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील के मार्गदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार द्वारा रेलसेवा से सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को सेवानिवृृत्ति से संबंधित दस्तावेज तथा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये गये तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दीं गई। इस माह जुलाई 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सयाहक मंडल अभियंता जबलपुर कुतुबुद्दीन कैजार एवं सहायक रसायनज्ञ एवं धातुविज्ञानी एनकेजे अमर चंद सहित 40 रेल कर्मचारी सामान्य सेवानिवृत्त हुए है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल राशि रूपये 20,38,83,542/- का भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से मंडल प्रशासन द्वारा किया गया।
भोपाल मण्डल में 57 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त:-
इसी प्रकार भोपाल मण्डल से जुलाई माह में 57 रेल कर्मचारियों की सामान्य सेवानिवृित्त हुई। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री देवाशीष त्रिपाठी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दीं गई।
कोटा मण्डल में 69 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त:-
इसी प्रकार कोटा मण्डल से जुलाई माह में 69 रेल कर्मचारियों की सामान्य सेवानिवृित्त हुई। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री मनीष तिवारी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दीं गई।
Tags:    

Similar News

-->