पति ने जबरन करवाया पत्नी का दुष्कर्म, फिर पत्नी ने जाना ये राज, थे समलैंगिक संबंध

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-03-06 14:05 GMT

यूपी के आगरा में पति-पत्नी के बीच का एक मामला ऐसा सामने आया है जिसे सुनकर सभी का दिमाग चकरा जाएगा। शादी की पहली रात से ही पति पत्नी से अजीब-अजीब तरह की डिमांड करने लगा था। यही नहीं उसने गोवा और दिल्ली के कई होटलों में ले जाकर भी पत्नी संग अप्राकृतिक संबंध बनाए। जब पत्नी ने इसका विरोध किया पति गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर सास-ससुर समेत पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला के पति को बीएमडब्ल्यू कार समेत गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया।

बाग फरजाना निवासी एक शू एक्सपोर्टर की बेटी की शादी सात मई 2021 को भरतपुर हाउस निवासी विजय कुमार आहूजा के बेटे वत्सल आहूजा से हुई थी। पीड़िता ने इस संबंध में एडीजी जोन राजीव कृष्ण को प्रार्थना पत्र दिया था। उनके आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा लिखा गया। मुकदमा लिखने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपित पति वत्सल आहूजो पकड़ लिया। वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार में सवार था। पुलिस ने कार को भी सीज किया है। विवाहिता ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि सुहागरात पर पति शराब पीकर आया। जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास किया।
विरोध पर जानवरों जैसा बर्ताव किया। यह देख उसके होश उड़ गए। बाद में उसे पता चला कि पति के अपने एक मित्र से समलैंगिक संबंध है। इसी वजह से वह उसके साथ भी ऐसे यौन संबंध स्थापित करना चाहता है। पति ने घर पर गोवा के होटल, दिल्ली के फ्लैट सहित कई जगह उसके साथ कुकृत्य किया। उसकी मर्जी के बिना अंतरंग संबंधों का वीडियो बनाया। उसे शक है कि वह वीडियो पति ने अपने दोस्तों को शेयर किया। इसमें वह दोस्त भी शामिल है जिसके पति से संबंध हैं।
नौ दिसंबर 2021 को बर्थडे पार्टी के बाद नशे की हालत में उसने पत्नी को पीटा और वही हरकत की। चार दिसंबर 2021 को एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में वह पति के साथ गोवा गई थी। वहां एक होटल में भी उसके साथ यही हरकत की। लौटकर दिल्ली में भी कुकृत्य किया। पीड़िता की हालत बिगडने पर उसे तीन जनवरी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया था। मेडिकल में इस बात की पुष्टि हुई है कि विवाहिता का आरोप सही है। पुलिस ने आरोपित को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया।
वत्सल आहूजा को पुलिस ने हिरासत में लिया। थाने लेकर आई। वत्सल ने एक महिला सिपाही से अभद्रता कर दी। पुलिस कर्मियों को गुस्सा आ गया। उसे हवालात में बंद कर दिया। कारोबारी के होश उड़ गए। वह खामोश हो गया। किसी सवाल का जवाब तक नहीं दे रहा था। हवालात में उसके साथ दो जेबकट और एक चोर भी बंद था।
पीड़िता का आरोप है कि उसने पति की हरकतों की शिकायत ससुर विजय आहूजा और सास ललिता आहूजा से की। उन्होंने उसे ही गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने दिल्ली में पति और ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। अप्राकृतिक यौन संबंध की शिकायत आगरा में की। जांच के बाद यहां मुकदमा दर्ज हुआ है।
Tags:    

Similar News

-->