West Burdwan: नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं

Update: 2026-06-15 05:12 GMT

पश्चिम बर्दवान: कुल्टी न्यू रोड स्थित बंधु महल क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आम लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच के साथ-साथ शुगर (डायबिटीज) जांच और रक्तचाप (बीपी) जांच शिविर का भी सफल आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस सराहनीय पहल के लिए बंधु महल क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। समाज के प्रति उनकी सेवाभावना वास्तव में प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर कहा गया कि जनकल्याण और समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक और जनहितकारी गतिविधियां लगातार आयोजित होती रहेंगी।

Tags:    

Similar News