West Burdwan: कुल्टी में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, टीएमसी कार्यकर्ताओं का शामिल होना चर्चा में

वार्ड 59 में दल-बदल से राजनीतिक हलचल तेज

Update: 2026-06-15 05:08 GMT

पश्चिम बर्दवान: कुल्टी नगर निगम के वार्ड संख्या 59 में राजनीतिक हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष सलाहुद्दीन अंसारी की पहल पर आयोजित एक कार्यक्रम में 50 से अधिक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा के अनुरूप संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फिरोज खान, राजेश्वर शर्मा, सब्बीरुद्दीन अंसारी तथा मोहम्मद जुबैर उपस्थित रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में कुल्टी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। नए सदस्यों के शामिल होने से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।

Tags:    

Similar News