पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी के जंगलों से तीन कंगारूओं को बचाया, जांच के लिए टीम गठित
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गजोलडोबा के पास वन विभाग द्वारा तीन कंगारूओं को बचाया गया है.
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गजोलडोबा के पास वन विभाग द्वारा तीन कंगारूओं को बचाया गया है. बेलाकोबा वन रेंज के अधिकारी ने बताया कि दो कंगारुओं के शरीर पर कुछ गंभीर चोटें थीं और उन्हें आगे के इलाज के लिए बंगाल सफारी पार्क भेज दिया गया है. मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है.
बीते महीने राज्य के अलीपुरद्वार जिले में पहली बार एक माल वाहन से एक कंगारू को छुड़ाया गया और हैदराबाद से दो लोगों को पशु तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस तथ्य के बारे में पूछे जाने पर कि भारत में कंगारू नहीं पाए जाते हैं, तब एक अधिकारी ने कहा था, "आरोपी व्यक्तियों से यह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने जानवर को कहां से प्राप्त किया और उनका मकसद क्या था. उनके अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह से संबंध हो सकते हैं.''कंगारू ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाए जाते हैं.