पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती 2022 : इस तरह करें आवेदन
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बोर्ड ने विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्ती जारी की है। इसके लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे नोटिफिकेशन को पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही तय तारीख के बाद अपना आवेदन भी कर सकते हैं।पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से राज्य में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया रविवार 29 मई, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 को निर्धारित की है। ध्यान रहे कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आमंत्रित किए जा रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर लें।