48 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार ...

गिरफ्तार लोगों में से एक महिला

Update: 2022-05-14 08:12 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 48 किलो गांजा तथा 34.40 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को माटीगाड़ा में सुकांता पल्ली में छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया किगिरफ्तार लोगों में से एक महिलाहै। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 48 किलो गांजा और 34.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->