इलाके में कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, फायरिंग में एक व्यक्ति घायल

चटर्जीहॉट थाना अंतर्गत भट्टाचार्य पाड़ा में इलाके में कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।

Update: 2022-06-06 08:36 GMT

जनता से रिश्ता | चटर्जीहॉट थाना अंतर्गत भट्टाचार्य पाड़ा में इलाके में कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी की गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इलाके में दहशत है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया। पुलिस ने बताया कि इस संघर्ष में घायल सोहम भट्टाचार्य को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के मुख्य आरोपी आकाश मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस को घायल सोहम भट्टाचार्य ने बताया कि आकाश मलिक अपने दल बल के साथ शनिवार रात को हमला किया था। सोहन ने यह भी आरोप लगाया कि आकाश के लोगों ने उसे लक्ष्य कर फायरिंग भी की जिसमें वह बाल-बाल बच गया। हालांकि उसके शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं मिले। घटना के बाद आकाश मलिक अपने दल बल के साथ फरार हो गया।


Tags:    

Similar News

-->